चंडीगढ़, : पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाने की घोषणा कर दी गई है। चार कार्यकारी अध्‍यक्ष भी बनाए गए हैं। कार्यकारी अध्‍यक्ष संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा होंगे। कांग्रेस हाईकमान की ओर से अभी थोड़ी देर पहले इसकी घोषणा की गई है। पवन गोयल प्लानिंग बोर्ड, फरीदकोट के चेयरमैन हैं। वह पुराने कांग्रेसी हैं। डैनी विधायक व दलित नेता हैं। कुलजीत सिंह नागरा अभी सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी हैं।

  • – नवजोत सिंह सिद्धू – पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष।
  • – संगत सिंह गिलजियां – कार्यकारी अध्‍यक्ष।
  • – सुखजिंदर सिंह डैनी- कार्यकारी अध्‍यक्ष।
  • – पवन गाेयल – कार्यकारी अध्‍यक्ष।
  • – कुलजीत सिंह नागरा- कार्यकारी अध्‍यक्ष।