देहरादून :
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे।
प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया। धामी, तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम को राजभवन में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण होगा।