Home उत्तराखंड उत्तराखंड के नए CM पुष्कर सिंह धामी होंगे, आज लेंगे पद और...

उत्तराखंड के नए CM पुष्कर सिंह धामी होंगे, आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे।

शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। नेता विधायक दल चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। वह रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। धामी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे। प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार में यह दूसरा नेतृत्व परिवर्तन है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव को लेकर उपजे संवैधानिक संकट को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली बुलाया था। इसके बाद से ही सरकार में फिर से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। दिल्ली से शुक्रवार को देहरादून लौटे तीरथ सिंह रावत ने देर रात राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। साथ ही इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि इस बार विधायकों में ही नए नेता का चुनाव किया जाएगा।

विधायकों का मन भी टटोला

शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई। इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी शनिवार सुबह राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ देहरादून पहुंचे। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सुबह बीजापुर अतिथि गृह में भाजपा विधायकों के साथ मुलाकात कर उनका मन भी टटोला।

मदन कौशिक ने रखा प्रस्‍ताव

दोपहर बाद सवा तीन बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय में नए नेता के चयन के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक ने नए नेता के रूप में वर्ष 2012 से लगातार विधानसभा की खटीमा (ऊधमसिंह नगर) सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम का प्रस्ताव रखा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत अन्य विधायकों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने किया एलान

इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने धामी को विधायक दल का नया नेता चुने जाने की घोषणा की। इस मौके पर दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट व माला राज्यलक्ष्मी शाह, तीरथ सरकार में मंत्री रहे बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल समेत पार्टी विधायक मौजूद थे।

सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और उन्हें सरकार बनाने संबंधी प्रस्ताव सौंपा। मुख्यमंत्री के रूप में धामी और उनका मंत्रिमंडल रविवार को शपथ ग्रहण करेगा। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे।

  • पुष्कर सिंह धामी (भाजपा विधायक दल के नव निर्वाचित नेता) ने कहा कि भाजपा मेरी मां की तरह है, जिसने बच्चे की तरह मुझे हमेशा अपने आंचल की छांव देने का काम किया। आज प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में मुझे जिम्मेदारी दी गई है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। हमारी पार्टी ही एकमात्र ऐसी है जो सामान्य कार्यकर्त्‍ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंचाती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार। मैं संकल्प लेता हूं कि प्रदेश में अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक हमारा शासन पहुंचेगा।
  • तीरथ सिंह रावत (कार्यवाहक मुख्यमंत्री) ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने पुष्कर सिंह धामी को नया नेता चुना है। उन्हें अनंत शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में उत्तराखंड हर क्षेत्र में तरक्की की नई इबारत लिखेगा।
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत (पूर्व मुख्यमंत्री) ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं। अब उनकी अगुआई में भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए और तेजी से कदम बढ़ाएगी।

हमें एक युवा नेता मिला है- अजय भट्ट

भाजपा सांसद अजय भट्ट ने पुष्कर सिंह धामी के विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद कहा कि हम इस फैसले से खुश हैं। हमें एक युवा नेता मिला है। बेहतर अंतर से 2022 विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इससे पहले जारी एक बयान में उन्होंने कहा था कि चुनाव को लेकर भाजपा लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती, पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे, मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।

 

 

 

source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...