Entertainment

पुष्पा 2 के स्टार अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, संध्या थिएटर भगदड़ में महिला की मौत पर बड़ी कार्रवाई

अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में सुनामी ला दी है. ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखी है.एक सप्ताह में 1000 करोड़ से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी ये फिल्म फिलहाल थमती हुई तो नहीं दिख रही.

फिल्म ने जहां वर्ल्डवाइड कमाई में तहलका मचा रखा है वहीं इसकी कमाई हिन्दी में भी सबसे जोरदार हो रही है. वहीं ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस के बीच अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. एक्टर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है.

खबर है कि हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था. अब इस मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *