Saturday, December 9, 2023
Home उत्तराखंड असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए...

असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए : महाराज

महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज

देहरादून एवं हल्द्वानी में लड़कियों के भर्ती हेतु लगे कैंप

देहरादून /दिल्ली।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महाभारत और रामायण सर्किट के बारे में विस्तृत चर्चा की।

राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महाभारत और रामायण सर्किट के विकास को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उन्हें बताया कि महाभारत और रामायण सर्किट पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए उसका विकास किया जाना चाहिए।

उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री को बताया कि बागेश्वर जनपद में स्थित सरयू ताल से सरयू नदी निकलती है। हम गंगा आरती के साथ साथ यमुना एवं सरयू नदी के आरती भी उत्तराखंड में उतारेंगे।

श्री महाराज ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से अनुरोध किया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर शोर से प्रयासरत है और इसमें उनका भी पूरा सहयोग उन्हें चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए उन्होंने साउंड और लाइट के प्रस्ताव भी दिए हैं।

उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से कहा कि असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती काफी समय से बंद पड़ी है जिसे पुनः शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री से अनुरोध किया कि सेना में लड़कियों की भर्ती के लिए देहरादून और हल्द्वानी में कैंप लगाये जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

प्याज, टमाटर की ऊंची कीमतों से बढ़ी आपकी थाली की कीमत

नई दिल्ली। वेज थाली की कीमत अक्टूबर की तुलना में नवंबर में 10 फीसदी बढ़ गई, जबकि प्याज और टमाटर की कीमतें बढऩे से नॉन-वेज...

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में धार जिले के तिरला विकासखंड को भारत के मध्य क्षेत्र में प्रथम स्थान

मध्य-प्रदेश / धार : भारत सरकार के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में धार जिले के तिरला विकासखंड ने भारत के मध्य क्षेत्र में प्रथम...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी

विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों में भी दी शुभकामनाएं  मध्यप्रदेश / Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा निर्वाचन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का एक बार फिर से स्थलीय निरीक्षण किया।

उत्तराखंड / देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर सांय एक बार फिर से एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखंड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स...

सीएम धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 08 और 09 दिसंबर को एफआरआई में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर...

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल की मौजूदगी में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत 10 हजार 500 करोड़ रूपये के एमओयू

देहरादून। आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित निवेशकों के साथ बैठक ली। कैबिनेट मंत्री...

निवेश से खुलेंगे उत्तराखण्ड की समृद्वि के द्वार

देहरादून। उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री सीएम धामी निवेश के लिए देश से लेकर विदेशी...

सीएम धामी को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल ने लगाया फ्लैग

देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल...

मुख्यमंत्री ने आवास परिसर में किया ट्यूलिप की 17 प्रजातियों का रोपण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत...

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023- 24 के तहत किए जा रहे कार्यों की...

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023- 24 के तहत...