सैफ पर चाकू से हमला, चोर ने घर में घुसकर 6 बार किया वार; लीलावती अस्पताल ने दिया अपडेट
रात में तकरीबन इतने बजे सैफ अली खान पर हुआ हमला
“मिस्टर सैफ अली खान के घर पर चोरी करने की कोशिश की गई। अभी अभिनेता अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी चल रही है। उनके हाथ में चोट लगी है और परिवार के अन्य सदस्य बिल्कुल सही हैं। हम मीडिया और लोगों से ये गुजारिश करते हैं कि वह शांत रहें और किसी तरह की अटकलें न लगाए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है”।
चोर की केयर टेकर से हुई थी बहस
पुलिस के बयान के मुताबिक, जब चोर घर में घुसा तो उसे घर में काम करने वाली एक केयरटेकर ने देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच में बहस छिड़ गई। जब सैफ अली खान बीच में आए, तो लुटेरे ने एक्टर पर ही चाकू से वार कर दिया।
लीलावती अस्पताल से मिला सैफ अली खान की हेल्थ पर अपडेट
लीलावती के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नीरज उत्तमानी ने बताया कि चाकू लगने के बाद तकरीबन सैफ अली खान को साढ़े तीन बजे के करीब अस्पताल लाया गया। उनको शरीर में दो जगह बहुत ही गहरी चोटें आई हैं। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। इस सर्जरी के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
इस खबर पर लगातार हमारे मुंबई संवाददाता की नजर बनी हुई है। आगे की अपडेट जागरण डिजिटल आपको देता रहेगा।
