National

सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म, अगले साल तैयार हो जाएगा भव्य राम मंदिर- सीएम योगी

देश में सनातन धर्म पर छ‍िड़ी बहस के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। व्‍यक्‍तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर हम राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं। हमारा देश सुरक्ष‍ित हो। गो ब्राम्‍हण की रक्षा हो।

हम यदि राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षित होता है। हमारे धर्म स्थलों को तोड़ा जाता है तो उनका फिर से पुनर्निर्माण भी होता है। अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर बन रहा है। द‍िव्‍य और भव्य मंदिर बन रहा है। इतना ही नहीं सीएम योगी ने यह भी कहा क‍ि क‍िसी काल खंड में अगर हमारे धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया है तो उनकी पुनर्स्थापना का एक अभियान चले।

इस अभियान का क्रम आप देख रहे होंगे कि अयोध्या में 500 वर्ष बाद मोदी जी के प्रयास से भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम आज पूरा होने जा रहा है। आज भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के मंदिर के रूप में स्थापित हो रहा है। सीएम योगी ने कहा क‍ि मुझे बहुत प्रसन्‍नता है कि रामलला अगले एक वर्ष में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *