टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
R Ashwin ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
R Ashwin आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे
287 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले अश्विन अब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, वह आईपीएल में अभी खेलना जारी रखेंगे। सीएसके ने अश्विन को IPL 2025 के लिए 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा। 7 साल बाद अश्विन की सीएसके में वापसी हुई है। उन्होंने आईपीएल में 2009 में सीएसके की तरफ से खेलते हुए डेब्यू किया था। अश्विन ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स , आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेला है।
R Ashwin ने धोनी समेत इन दिग्गजों को किया फॉलो
आर अश्विन ने जिस तरह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बीच अचानक संन्यास का एलान किया। ठीक ऐसा ही भारतीय टीम के कई दिग्गजों ने किया। अश्विन ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा हो, लेकिन BGT में ऐसे कुछ दिग्गज रहे, जिन्होंने अचानक सीरीज के बीच टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसमें अनिल कुंबले (2008), सौरव गांगुली (2008), राहुल द्रविड़ (2011-12), वीवीएस लक्ष्मण (2012), वीरेंद्र सहवाग (2013) और एमएस धोनी (2014) का नाम शामिल हैं।
R Ashwin के रिकॉर्ड पर डालिए एक नजर
आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट हासिल किए। उनके नाम 37 बार फाइव विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड हैं और 8 बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। अश्विन ने वनडे में 156 विकेट हासिल किए। टी20 में उन्होंने 72 विकेट लिए। सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के मामले में अश्विन ने मुरलीधरन के बराबर की है। उन्होंने 11 अवॉर्ड जीते हैं। अश्विन का बतौर स्पिनर का बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट- 50.7 (200+विकेट) का रहा। वहीं, बतौर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 3503 रन बनाए और उन्होंने कुल 6 टेस्ट शतक लगाए।
