दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं में चल रहा है मनमुटाव, विधानसभा चुनाव में AAP को पड़ सकता है भारी
केजरीवाल पार्टी की बैठकों में भी संदेश दे चुके हैं कि जिन्हें आपस में झगड़ा करना है। वे फरवरी के बाद करें, फिलहाल चुनाव पर ध्यान दें। यह समझें कि हर सीट पर केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।
आप क्यों है चिंतित
बता दें कि दिल्ली का यह विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अहम है। दो बार पूर्ण बहुमत से दिल्ली में चुनाव जीतने वाली आप इस बार आशंकित है। उसकी आशंका का कारण भ्रष्टाचार का वह गंभीर आराेप है जो पार्टी के नेताओं पर लगा है, खुद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी इससे अछूते नहीं हैं। साथ ही पांच माह तक जेल में रह कर आए हैं। इसलिए भी आप इस बार चिंतित है।
आप के दिल्ली संयोजक गाेपाल राय की प्रेसवार्ता
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय है। गोपाल राय ने कहा कि गत दिनों हमने सरकार द्वारा किए गए कामों की जानकारी को घर-घर पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया था।
आप अब अगले चरण में 11 नवंबर से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करने जा रही है। पार्टी के आधार पर 14 जिले बनाए गए हैं। एक जिला में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। हर जिला में इसका आयोजन किया जाएगा।
बड़ी तैयारी में आम आदमी पार्टी
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और अगले विधानसभा चुनाव काे जीतने के लिए लक्ष्य दिया जाएगा। इसे 11 नवंबर को किराड़ी से शुरू किया जाएगा।
