Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र’ में प्रतिभाग किया।

देहरादून :

     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ’पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र’ में प्रतिभाग किया। इस वर्चुअल चिंतन सत्र में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ’हमारी विदेश नीति और उपलब्धियाँ’ विषय पर सम्बोधित किया। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पिछले वर्षों में भारतीय विदेश नीति मे आए बदलावों और इसके प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की क्षमताओं को पहचाना है और माना भी है।
भारत की छवि अब केवल मार्केट की नहीं बल्कि सशक्त राष्ट्र की बनी है जो कि न केवल स्वाभिमान के साथ अपनी सुरक्षा में सक्षम है बल्कि अन्य देशों की मदद को भी तत्पर है। बङे देशों के साथ समानता के आधार पर साझेदारी बनी है। दुनिया ने नये भारत की नयी डिप्लोमेसी देखी है। भारतीय संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर ले जाने में सफलता मिली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इसका उदाहरण है। क्लाईमेट चेंज, आतंकवाद, काला धन पर मजबूती से जरूरी कार्रवाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ तैयार किया है।
कोविड के दौरान भारत की छवि स्वयं के साथ दुनिया का ख्याल रखने वाले देश की बनी है। चीन के साथ गतिरोध के समय हमारी प्रतिक्रिया से दुनिया समझ गयी है कि भारत किसी के सामने झुकने वाला नही है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी विदेश नीति में दूसरे देशों में रह रहे भारतीयों की चिंता भी रखी गई है। बाहर जाने वाले हमारे छात्रों, कामगारों, पर्यटकों, व्यवसायियों के हितों की रक्षा की गई है। भारतीय दूतावासों के माइन्डसेट में परिवर्तन आया है। पासपोर्ट और वीजा की प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। भारत की महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों में प्रभावशाली भूमिका बढी है। भारत अनेक प्रोजेक्टों के माध्यम से पङोसी देशों की प्रगति में सहायता कर रहा है।
इस वर्चुअल चिंतन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, अनेक केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 1002 मरीजों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पटेल नगर देहरादून की ओर से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भाउवाला उपकेंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क निर्माण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से FRI सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय किया निरीक्षण।

उत्तराखंड / नई दिल्ली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों...

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री धामी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लगन से जुटें, दोषी को दंड दिलवाएं- राज्यपाल

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु अभियोजन अधिकारी देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सीएम धामी ने  ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

मुख्य सचिव ने रेलवे से संबंधित मुद्दों के निस्तारण के लिए डिवीज़नल रेलवे मैनेजर मुरादाबाद राजकुमार सिंह के साथ बैठक की।

उत्तराखंड / देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में रेलवे से संबंधित मुद्दों के निस्तारण के लिए डिवीज़नल...