पार्टी ने उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय स्तर पर पांच नेताओं को स्थान दिया है। इनमें सोनिया, राहुल व प्रियंका के अतिरिक्त पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व सहप्रभारी राजेश धर्माणी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

कुल 11 में से आठ विधायकों को सूची में जगह मिली है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष समेत छह विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, आदेश चौहान एवं मनोज रावत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत व मदन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी इस सूची का हिस्सा हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रकाश जोशी, मनीष खंडूड़ी, मनोज तिवारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार व युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर इस सूची में स्थान पाने वालों में है।