Home उत्तराखंड उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार : बक्शे नहीं जायेंगे कालाबाजारी करने वाले

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार : बक्शे नहीं जायेंगे कालाबाजारी करने वाले

 देहरादून। 

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अस्पतालों में बेड, आक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसको लेकर उन्होंने कुमाऊं परिक्षेत्र के आइजी, गढ़वाल परिक्षेत्र की डीआइजी व सभी जनपदों के प्रभारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का किराया भी अधिक लेने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शनिवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर आने वाले सभी व्यक्तियों की सख्ती से चेकिंग की जाए और जो बेवजह घूमता मिले, उसका चालान किया जाए। डीजीपी ने कहा कि बाहर से आने व्यक्तियों के शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। साथ ही आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट आवश्यक है। बॉर्डर के जिलों के प्रभारी ऐसे व्यक्तियों को ही प्रदेश में प्रवेश दें, जो गाइडलाइन के तहत आए हों।

न्होंने कहा कि लावारिस शवों के दाह संस्कार में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का उपयोग किया जाए, क्योंकि उनके पास पर्याप्त संसाधन हैं। इसके अलावा किसी पुलिसकर्मी को स्वयं या उसके परिवार के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो उन्हें तुरंत पुलिस लाइन या बटालियन से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाए। पीएसी की प्रत्येक प्लाटून व जनपद के प्रत्येक थाने में पल्स ऑक्सीजन व थर्मामीटर भी उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक पीएम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एपी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

Source Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...