Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड : मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कोविड-19 के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारीयों को...

उत्तराखण्ड : मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कोविड-19 के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारीयों को अपनी तैयारियां चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए ।

देहरादून, उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि देशभर में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रदेश में प्रोएक्टिव होकर कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारी अपनी तैयारियां चाक चौबंद रखें। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों के द्वारा टेस्टिंग बढ़ाई जाएं। साथ ही, कंटेनमेंट जोन की 100 प्रतिशत टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए। होटल, रेस्टोरेंट सहित भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए सबसे प्रभावी उपाय कोरोना के प्रति जागरूकता है। अधिक से अधिक जन-जागरूकता फैला कर इसके संक्रमण को रोका जा सकता है। प्रधानमंत्री जी के 11 अप्रैल से 14 अप्रैल, 2021 तक टीका उत्सव के रूप में मनाया जाए। गणमान्य लोगों द्वारा आमजन को जागरूक किए जाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने प्रदेश भर में आईईसी कैंपेन चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि जागरूकता अभियान में युवाओं को फोकस किया जाना चाहिए। कुम्भ क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जाए। उन्होंने डेथ रिव्यू किए जाने हेतु जोर देते हुए कहा कि इसके लिए सीनियर ऑफिसर नियुक्त किए जाएं।
सचिव श्री अमित नेगी ने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि कोविड के पिछले पीक में प्रदेश ने बहुत अच्छा कार्य किया था। पर्यटक स्थलों में वोलेंटियर्स और पीआरडी जवानों द्वारा शालीनता के साथ मास्क वितरण और प्रदेशवासियों में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता में देश में अच्छा संदेश गया था। उन्होंने कहा कि कोरोना के अगले पीक को देखते हुए हमें समय रहते प्रयास करने होंगे।
सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि 45़ वैक्सीनेशन में उत्तरकाशी जनपद राष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन बढ़ाते हुए वेस्टेज को कम किए जाने के प्रयास किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सिनेट किया जा सके। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर अधिक फोकस करते हुए सभी के टेस्ट कराए जाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, महानिदशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. तृप्ति बहुगुणा, अपर सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...