Home मध्यप्रदेश सभी के अंतर्रात्मा से जुड़ने से सफल रहा वैक्सीनेशन महाअभियान- मुख्यमंत्री चौहान,...

सभी के अंतर्रात्मा से जुड़ने से सफल रहा वैक्सीनेशन महाअभियान- मुख्यमंत्री चौहान, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश, भोपाल :

मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीनेशन आपूर्ति के लिए माना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार
देश में एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का रिकार्ड स्थापित
मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों को दी बधाई
मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व किया संबोधित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के इस काल में वैक्सीनेशन ही जिन्दगी है। मंत्रि-परिषद के सभी साथी जिन्दगी बचाने के इस अभियान में अंतर्रात्मा से जुड़े। परिणाम स्वरूप 21 जून को 16 लाख 95 हजार 592 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। मध्यप्रदेश ने देश में एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का रिकार्ड स्थापित करके दिखा दिया। इस उपलब्धि के लिए मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश को वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।

टीकाकरण को लेकर भय और भ्रम दूर हुआ, अब प्रतिस्पर्धी भाव से करें काम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रदेश में 5 करोड़ 49 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाना है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाए। एक, दो और तीन जुलाई को पुन: संपूर्ण प्रदेश में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संचालित किया गया। इस अभियान से जन-सामान्य के मन में टीकाकरण को लेकर बने भ्रम और भय को दूर करने में भी मदद मिली है। लोगों में वैक्सीनेशन के विरोध की प्रवृत्ति भी कम हुई है। अब वैक्सीनेशन अभियान में नगरीय निकाय और पंचायतें प्रतिस्पर्धा की भावना से काम करें, इससे प्रदेश में वैक्सीनेशन को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्रों और सीमावर्ती जिलों में टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

अब राशन का थैला बनेगा जानकारियों का माध्यम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और राज्य शासन की अन्य खाद्यान्न वितरण योजनाओं को समन्वित रूप से अभियान का रूप दिया जाएगा। अब उचित मूल्य दुकान से राशन थैले में वितरित किया जाएगा। थैले पर जन-कल्याणकारी योजनाओं और टीकाकरण के संबंध में प्रेरक जानकारी अंकित की जाएगी।

मानवीय और प्रशासनिक आधार पर ही हो स्थानांतरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक जुलाई से स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाया जा रहा है। जिले के अंदर स्थानांतरण का अधिकार प्रभारी मंत्रियों को होगा। स्थानांतरण मानवीय और प्रशासनिक आधार पर होंगे। स्थानांतरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जन-कल्याण और विकास के कार्य तथा प्रशासनि‍क व्यवस्था प्रभावित न हो।

वैक्सीनेशन महाअभियान पर हुआ प्रस्तुतिकरण

मंत्रि-परिषद के सम्मुख अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने वैक्सीनेशन महाअभियान पर प्रस्तुतिकरण दिया। मध्यप्रदेश 21 जून को टीकाकरण अभियान में देश में प्रथम रहा। प्रदेश में 16 लाख 95 हजार 592 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। देश में कुल 85 लाख 96 हजार 807 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। देश में 21 जून को लगे कुल टीकों में से लगभग 20 प्रतिशत टीके मध्यप्रदेश में लगे। महाअभियान में 21 जून को प्रदेश में 14 हजार 855 सेशन सम्पन्न हुए। सभी जिलों ने अपना लक्ष्य प्राप्त किया और लक्ष्य के विरूद्ध संपूर्ण प्रदेश की उपलब्धि 130 प्रतिशत रही।

सर्वाधिक वैक्सीन लगाने में इंदौर प्रथम, भोपाल द्वितीय

महाअभियान के अंतर्गत इंदौर जिले में 2 लाख 21 हजार 628 वैक्सीन लगाई गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। द्वितीय स्थान पर रहे भोपाल में 1 लाख 52 हजार 205, तृतीय स्थान पर रहे उज्जैन में 1 लाख 01 हजार 956, ग्वालियर में 71 हजार 940 तथा जबलपुर में 66 हजार 468 वैक्सीन लगाई गई।

खंडवा, छिंदवाड़ा और राजगढ़ ने दर्ज की सर्वाधिक उपलब्धि

लक्ष्य के विरूद्ध सर्वाधिक उपलब्धि वाले जिलों में खंडवा में 212%, छिन्दवाड़ा में 205%, राजगढ़ में 175%, उज्जैन में 175% और अनूपपुर में 167% उपलब्धि दर्ज की गई। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के 5 करोड़ 49 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाना है। अब तक 1 करोड़ 46 लाख लोगों को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। प्रस्तुतिकरण में टीकाकरण अभियान की आगामी योजना की जानकारी भी दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...