Uttarakhand

वेल डन PWD,दुगड्डा,यमकेश्वर और कोटद्वार की कई सड़कें हुई गड्डा मुक्त

पौड़ी।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शुरू हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान में तेजी आ गई है। लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा ने करीब 80 फीसदी सड़कों को गड्ढा मुक्त करा दिया है। कोटद्वार शहर के बाद विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान दिया है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग,दुगड्डा की ओर से कोटद्वार,यमकेश्वर में बरसात शुरु होने से पहले मार्च से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू किया गया। विभाग ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ कार्य शुरू करवा दिया। मंगलवार लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (गढ़वाल) ने सड़कों का निरीक्षण किया ।मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग,दुगड्डा की कार्यशैली से संतुष्ट दिखे।मंगलवार विभाग ने लगभग नौ किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त किया।

          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *