कौन हैं भैरव गोस्वामी जिन्हें कांग्रेस ने दिया मेयर का टिकट, आखिरी समय पर भाजपा से बगावत करके कांग्रेस हुए थे शामिल
व्यापार मंडल के जिला महामंत्री है भैरव
आज दाखिल होंगे मेयर के नामांकन
नगर निगम चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन भी मेयर पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। कुल 10 लोगों ने अब तक नामांकन पत्र खरीदे है। सभी प्रत्याशी अंतिम दिन 30 दिसंबर सोमवार को नामांकन कराएंगे। वहीं पार्षद पद पर कुल 17 व्यक्तियों ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि 40 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर नामांकन प्रक्रिया जारी रही। नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। मेयर पद के लिए तीन लोगों भैरव गोस्वामी, सोनिया कर्नाटक व मनोज वर्मा ने नामांकन पत्र खरीदे।
तीन दिनों में नहीं जमा हुआ मेयर का एक भी नामांकन
नामांकन प्रक्रिया के तीन दिनों में मेयर पद पर किसी ने नामांकन नहीं कराया है। वहीं पार्षद पर पर 40 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अब तक अध्यक्ष पद पर भाजपा से अजय वर्मा, कांग्रेस भैरव गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, अरुण वर्मा, अमन अंसारी, विनोद गोस्वामी, मदन मोहन वर्मा, एमडी खान, मनोज वर्मा, सोनिया कर्नाटक ने नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं भिकियासैण में नगर पंचायत अध्यक्ष पद व सभासद पद पर नामांकन पत्र किसी ने नहीं खरीदे। अध्यक्ष पद पर दो नामांकन व सभासद पद पर सात नामांकन हुए।
इन्होंने लिए नामांकन
चाैखुटिया में नगर पंचायत अध्यक्ष पद कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा। एक सभासद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा गया। कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गोस्वामी सहित 11 सभासदों ने नामांकन कराया। यहां अब तक अध्यक्ष पद पर कुल तीन नामांकन हो चुके है। रानीखेत, चिलियानौला में नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर एक नामांकन और सभासद पद पर आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि सभासद पद पर तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। द्वाराहाट नगर पंचायत में एक अध्यक्ष पद और 11 सभासद पद के प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि सभासद पद पर दो नामांकन पत्र बिके।
