Breaking News
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
मुख्य सचिव ने देहरादून में विदेश मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विदेश सम्पर्क-स्टेट आउटरीच सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
नौनिहालों के भविष्य को बनाने में राज्य सरकार शिक्षकों की करेगी हर संभव मदद – मुख्यमंत्री धामी
10 साल तक अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर अजनबी लोगों से करवाता रहा बलात्कार, जानिए यह पूरा मामला
मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा की सदस्यता जरूरी- महाराज
देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया पदभार ग्रहण
उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा चुने गए इंडियन फेडरेशन ऑफ डिजिटल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कमल विहार और अजीत विहार में जनसंपर्क करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली \देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार एवं अजीत विहार में जनसंपर्क किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के स्टीकर भी लगाए और पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने में आगामी 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, रेखा रावत, बीजेपी प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री विजय प्रताप राठौर, सुंदर सिंह रावत, अनंत गोपाल बिट्टू, नवीन सिंह, जगमोहन बिष्ट, प्रताप सिंह रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top