Tuesday, June 23, 2026
National

दिल्ली में आने वाले 5 दिनों तक होगी बारिश, उत्तराखंड में भी जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली, यूपी समेत देश के कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका है। नई दिल्ली में बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। वहीं, उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका है। मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है।

Monsoon Updates in India: देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के कारण हो रही बारिश को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।  उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, मानसून ने लगभग पूरे देश को प्रभावित किया है।

28 JUNE 2023
12:18:26 PM

प्रयागराज में हल्की बारिश से लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

यूपी के प्रयागराज जिले में बुधवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। रविवार से ही बादलों की आवाजाही जारी है।

12:15:52 PM

यूपी के 40 से अध‍िक शहरों में होगी झमाझम बारिश

IMD ने यूपी में अगले 24 घंटों में तेजी से मौसम बदलने की संभावना जताई है। बता दें, यूपी के 40 से अध‍िक शहरों में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया गया है।

11:58:54 AM

राजस्थान में तूफान और बारिश का दौर जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का दौर रविवार को भी जारी रहा। जयपुर, अजमेर,भरतपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, धौलपुर और दौसा सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटे तक तेज बारिश, आंधी और बादल छाने का अलर्ट जारी किया है।

11:48:12 AM

मणिपुर के अलावा इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड में भी बारिश की संभावना है।

11:46:29 AM

वाराणसी में बूंदाबांदी के साथ रहेगा धूप-छांव वाला मौसम

वाराणसी में कभी बूंदाबांदी तो कभी धूप-छांव का मौसम शहर से लेकर गांव तक अभी दो दिनों तक ऐसे ही बना रह सकता है। छिटपुट वर्षा के अलावा अच्छी वर्षा की संभावना अब दो दिनों बाद यानी 30 जून को हो सकती है।

11:43:03 AM

यूपी में दिखा चक्रवाती तूफान ब‍िपरजॉय का असर

UP Weather: उत्तर प्रदेश के लिए IMD ने अगले 24 घंटों में तेजी से मौसम बदलने की संभावना जताई है। प्रदेश के 40 से अध‍िक शहरों में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया गया है। इस दौरान ओले और ब‍िजली ग‍िरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

11:38:53 AM

मध्य प्रदेश के पटनी में 10 दिनों तक लगातार होगी बारिश

मध्य प्रदेश के पटनी में 10 दिनों तक लगातार होगी बारिश

मध्य प्रदेश के पटनी में 10 दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

11:19:38 AM

गुजरात के नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश की संभावना

Gujarat Weather: मानसून ने मंगलवार को पूरे गुजरात को कवर कर लिया। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह राज्य के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि 28 से 30 जून तक दक्षिण गुजरात के नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं इस सप्ताह पूरे गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

10:59:12 AM

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज बारिश की वजह से जलभराव हुआ

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है।

इसके साथ ही बारिश की गतिविधियां भी कम होंगी। हालांकि, बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

10:31:35 AM

गोवा के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Goa Weather: IMD ने गोवा में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अगले 3-4 घंटों के दौरान उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा जिलों के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और लगभग 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

10:22:14 AM

दिल्ली में एक सप्ताह तक बारिश की संभावना

दिल्ली में एक सप्ताह तक बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

10:10:19 AM

कोलकाता में भारी बारिश से सड़क पर हुआ जलजमाव

बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर जलजमाव हो गया है। सड़क पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

10:00:42 AM

बिहार के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश के मेहरबान रहने की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर बिहार समेत अन्य क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के आसार हैं।

आठ जिलों के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी (heavy rain alert in Bihar) है।

9:54:32 AM

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही बादलों ने डेरा डाल लिया है। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

9:52:41 AM

उत्तराखंड में आज भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बुधवार के लिए IMD ने प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

9:50:51 AM

मुंबई में भी दिखा मानसून का असर, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

9:46:50 AM

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

9:45:05 AM

दिल्ली के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36, जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली में अच्छी बरसात हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

9:43:59 AM

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?

मानसून की दस्तक के तीसरे दिन मंगलवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम ही रिकॉर्ड किए गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *