Tuesday, June 23, 2026
National

फ्रांस यात्रा खत्म करने के बाद पीएम मोदी यूएई के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 13 जुलाई को भारतीय प्रधानमंत्री को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। आपको बता दे, पीएम मोदी फ्रांस का दौरा पूरा करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत होने वाली सफल यात्रा के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को अलविदा कहा।

25 वर्षों में फ्रांस और भारत के सबंध में मजबूत हुए हैं
आपको बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तरफ से आयोजित रात्रिभोज के दौरान भारत और फ्रांस के संबंधों की सराहना की। उन्होंने ने आगे कि कहा पिछले 25 सालों में दुनिया को कई तरह के चुनौतीपूर्ण समय से गुज़ारना पड़ा है, लेकिन इसके बाद भी फ्रांस और भारत के बीच के सम्बन्ध और मजबूत हुए हैं। हम न सिर्फ दोनों देशों के कल्याण में बल्कि विश्व की सुरक्षा और शांति बनाये रखने के लिए भी पूरा योगदान दे रहे हैं। हमारा सहयोग विश्व की भलाई के लिए एक ताकत के रूप में दिखती है।

पीएम मोदी पेरिस के लौवर संग्रहालय में रात्रिभोज में हुए आमंत्रित
आपको बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के लौवर संग्रहालय में रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किये गए। इसके लिए पीएम मोदी पेरिस के लौवर संग्रहालय में पहुंचे। जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं बास्तील दिवस पर फ्रांस के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। फ्रांस के लोगों के साथ बास्तील दिवस मनाना मेरे लिए बहुत ही खुशी और गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह देश भारत और सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *