Breaking News
चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर
अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 133 यात्रियों की मौत
सीएम धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना
सेतु आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी सशक्तिकरण रिपोर्ट
5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम
गंगा दशहरा पर्व हेतु व्यापक तैयारियों का निरीक्षण बंगाली घाट से विश्राम घाट तक प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त निरीक्षण
सांसद हेमा मालिनी ने मुड़िया पूर्णिमा मेला की समीक्षा बैठक मैं तैयारी को परखा
मुख्यमंत्री धामी की पहल- लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट

श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर किए मां यमुना के दर्शन 
उत्तरकाशी। चारधामों में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। शीतकालीन पड़ाव खरसाली से ढोल-दमाऊ की थाप और होम गार्ड के बैंड धुन के साथ सुबह सवा छह बजे मां यमुना की डोली धाम के लिए रवाना हुई। धाम पहुंचते ही मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में 10:29 बजे धाम के कपाट खोले गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगी।
शुक्रवार तड़के ही यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के लिए यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली खुशीमठ स्थित यमुना मंदिर में पूजा अभिषेक शुरू हो गया था। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सवा छह बजे मंदिर से मां यमुना की डोली बाहर लाई गई। जो अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ धाम के लिए रवाना हुई। जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग तय कर डोली यात्रा करीब 10 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। यहां मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना संपन्न की गई। बाद में विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में ठीक 10:29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर मां यमुना के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top